साल 2022 में भारत और US की कई पहलुओं पर एक साथ आगे बढ़ने की उम्मीद : व्हाइट हाउस

 भारत और अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने, जलवायु परिवर्तन, चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) और नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों समेत व्यापक पहलों पर साथ आगे बढ़ने की उम्मीद है 



वाशिंगटन: भारत और अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने, जलवायु परिवर्तन, चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) और नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों समेत व्यापक पहलों पर साथ आगे बढ़ने की उम्मीद है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले सितंबर में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस में मेजबानी की थी और उनकी बैठक का मकसद अमेरिका-भारत संबंधों के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू करना था. उस समय, दोनों नेताओं ने अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को लेकर अपने साझा दृष्टिकोण को साझा किया था और हम इस साल निकटता से मिलकर काम करना जारी रखेंगे.''






Post a Comment

Previous Post Next Post